Big Breaking:-बद्रीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति पर कांग्रेस का हमला, सुजाता पॉल ने लगाए गंभीर आरोप

देहरादून -कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल ने बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि “विनाश काले विपरीत बुद्धि” की कहावत आज उत्तराखंड की धामी सरकार पर सटीक बैठती है।

पॉल ने आरोप लगाया कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति में असफल होने के बाद अब भाजपा मंदिरों की मर्यादा और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड महिलाओं के बलिदान से बना राज्य है और यहां किसी भी बेटी या मातृशक्ति के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा।

साथ ही सारा अली खान की आस्था पर सवाल उठाने और उनसे शपथ पत्र मांगने पर पॉल ने आपत्ति जताई। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के अन्य मुस्लिम नेताओं के परिवारों से भी इसी तरह का प्रमाण मांगा जाएगा? उन्होंने इसे आस्था का अपमान बताते हुए कहा कि देश और समाज के लिए समर्पित लोगों की धार्मिक भावनाओं पर सवाल उठाना शर्मनाक है।

अंत में पॉल ने चेतावनी देते हुए कहा कि भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार के कोप से डरें और तुरंत माफी मांगें, वरना जनता और ईश्वर दोनों माफ नहीं करेंगे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें