Department

Big Breaking:-हरियाणा से दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था युवक, अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

होटल के पास वाहन खड़ा करते समय युवक को अचानक खून की उल्टी होने लगी।घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हरियाणा से दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हिसार के देव नगर गंगवा निवासी 35 वर्षीय पवन कुमार पुत्र वजीर सिंह अपने दोस्त मनीत और रविकांत के साथ मसूरी घूमने आया था। बताया गया कि एक होटल के पास वाहन खड़ा करते समय अचानक पवन कुमार को खून की उल्टी होने लगी।

घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि थाना राजपुर से कोतवाली मसूरी को डेथ मेमो प्राप्त हुआ है।

परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top