उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आज फिर दुर्घटना स्थल पहुंचने की कोशिश करेगा जांच दल, छह लोगों की हुई थी मौत

चमोली में पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए दल बुधवार को फिर से मौके पर पहुंचने का प्रयास करेगा।

देहरादून। चमोली में पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर हुई हेली दुर्घटना की जांच को बुधवार को फिर से जांच दल मौके पर पहुंचने का प्रयास करेगा। इसके लिए विशेष उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं ताकि जांच दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच सके।

बदरीनाथ से देहरादून वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। घटना के बाद शव उनके स्वजन को सौंपे गए हैं। इन्हें लाने का काम सेना व एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों ने किया।

इसके बाद जांच को पहुंचा डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन और एयरो इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो का दल अभी तक मौके पर नहीं पहुंच पाया है। दरअसल, जहां हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां की भौगोलिक स्थिति काफी दुरुह है। वहां पहुंचना आसान नहीं है। साथ ही वहां पर बह रहे प्राकृतिक झरने में पानी का बहाव बढ़ा हुआ है।

इससे भी जांच दलों का मौके पर जाना मुश्किल हो रहा है। अब यूकाडा ने चमोली जिला प्रशासन से जांच दलों को दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए मजबूत व विशेष उपकरण देने का अनुरोध किया है। ऐसे में अब बुधवार को एक बार फिर जांच दल मौके पर जाने का प्रयास करेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top