
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए नई एसओपी की घोषणा की है।
देहरादून।श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा के लिए नई SOP लागू की गई है।

इसके तहत मंदिर परिसर में किसी भी तरह का फोटोग्राफी और वीडियो प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मंदिर में गैर-सनातनी का प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित
एसओपी के तहत मंदिर परिसर की किस सीमा में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। फिलहाल 50 से 60 मीटर तक यह व्यवस्था बनाई गई है।
गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित
कहा कि मंदिर के गर्भ गृह और परिसर में गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित रहेगा। दोनों धामों (बदरीनाथ-केदारनाथ) की यात्रा को गति दी जाएगी।
कल्याण कोष का गठन
उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। तीर्थ पुरोहितों को ध्यान में रखते हुए तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष का गठन किया गया है।
शंकराचार्य काल चल रही व्यवस्था
मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि सभी से विचार के बाद निर्णय लिया गया है। गर्भ गृह और मंदिर परिसर में गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित रहेगा। शंकराचार्य काल से भी यह व्यवस्था चल रही है।
वीडियो-फोटोग्राफी रहेगा प्रतिबंधित
बताया कि केदारनाथ में चबूतरा में दर्शन के नाम पर कई ब्लॉगर की भीड़ लग जाती है। जिससे यात्रा और दर्शन करने वालों को परेशानी होती थी। इसलिए वीडियो और फोटोग्राफी परिसर में प्रतिबंधित रहेगा।
लगाए जाएंगे साइन बोर्ड
मंदिर परिसर और वीडियो के लिए सीमित दायरा चयनित किया जाएगा। चाहे कोई भी हो उसका मोबाइल प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए यात्रा शुरू होने से पहले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
त्यागपत्र देंगे तो होगी नई नियुक्ति
उन्होंने नए रावल की नियुक्ति को लेकर कहा कि रावल का पद खाली होगा और त्यागपत्र देंगे तो नई नियुक्ति होगी। मेरे द्वारा कोई भी नियुक्ति नहीं होती।









