Department

Big Breaking:-मस्तराम घाट पर नहाते समय डूबा बीबीए का छात्र, दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से आया था घूमने

युवक अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था। लेकिन देर शाम गंगा में नहाते समय वह बह गया।

ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर चंडीगढ़ से आया एक युवक गंगा के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ की टीम ने उसकी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

जानकारी के अनुसार, घटना करीब पांच बजे की है। डूबे हुए युवक की पहचान कुनाल वर्मा(20)  पुत्र सुरेश वर्मा निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वह बीबीए का छात्र है।

बताया गया कि युवक अपने चार दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से ऋषिकेश घूमने आया था। शाम को मस्तराम घाट पर नहाते समय वह अचानक संतुलन खो बैठा और तेज धारा में बह गया। युवक की तलाश जारी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top