Department

Big Breaking:-बेतालघाट पंचायत चुनाव फायरिंग: थानाध्यक्ष निलंबित, सीओ भवाली पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति

बेतालघाट में पंचायत प्रमुख एवं उप प्रमुख के चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने इस मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए कड़ा कदम उठाया है।

निर्वाचन आयोग को विकास खण्ड बेतालघाट में तैनात प्रेक्षक की 14 अगस्त 2025 की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें चुनाव प्रक्रिया के दौरान फायरिंग की घटना का उल्लेख किया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली, श्री प्रमोद शाह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने की संस्तुति की है।

वहीं, थानाध्यक्ष बेतालघाट श्री अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को भेज दी गई है।

चुनाव के दौरान हुई इस घटना ने प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top