क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-भजन गायक दीपक कुमार पर हमला, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ा

देहरादून के भजन गायक दीपक कुमार पर हमला हुआ है। हमले में गायक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थानों मार्ग पर एक जनवरी को तड़के अज्ञात बदमाशों ने भजन गायक दीपक कुमार की कार पर हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में गायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग हैं।

पीड़ित की तहरीर के अनुसार, घटना 31 दिसंबर की देर रात करीब 3 बजे की है। वह टिहरी में एक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अपनी स्कोडा कार से थानों के रास्ते देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया।

दीपक कुमार ने बताया कि हमलावरों के पास घातक हथियार थे। बदमाशों ने उनकी कार की लाइटें, शीशे और बॉडी को बुरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उनकी गाड़ी को करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। 

बदमाशों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा भी किया। उन्होंने बदमाशों के हमले के दौरान दरवाजा नहीं खोला और किसी तरह जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।

पीड़ित दीपक कुमार का बयान


मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने मेरी गाड़ी पूरी तरह डैमेज कर दी, कई किलोमीटर तक मेरा पीछा किया। अपराधियों को कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में किसी अन्य के साथ ऐसी घटना न हो।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top