
काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में धामी सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है।
सोशल मीडिया वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर एसएसपी उधमसिंहनगर समेत तीन उपनिरीक्षक और एक अपर उपनिरीक्षक को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
एसआईटी ने भूमि धोखाधड़ी से संबंधित रजिस्ट्रार, तहसील कार्यालय और बैंकों से भी रिकॉर्ड मांगे हैं, जिनकी जांच की जाएगी
काशीपुर। के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण मामले में धामी सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो तथा स्वजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर एसएसपी उधमसिंहनगर, तीन उपनिरीक्षक एवं एक अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
बता दें कि इसके अलावा एसआईटी ने मृतक के साथ भूमि धोखाधड़ी के आरोपों के संबंध में रजिस्ट्रार एवं तहसील कार्यालय व संबंधित बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकार्ड प्राप्त करने के लिए विभिन्न बैंकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इन संस्थानों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर लेन-देन एवं दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी।
इस बारे में एसआईटी टीम के सदस्य पुलिस अधीक्षक, चंपावत अजय गणपति ने बताया गया कि घटनाक्रम से संबंधित अभिलेखों को कब्जे में लेकर उनका सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है।
एसआईटी की विशेषज्ञ टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से काल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण निरंतर जारी है।







