
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकेडा) ने चार धाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ हेली सेवा हेतु 8 ऑपरेटरों का चयन कर लिया है।
देहरादून। चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के तहत श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकेडा) ने केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा का चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है।
पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कुल 08 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन किया गया है, जिन्हें विभिन्न हेलीपैड केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।

प्राधिकरण के अनुसार, गुप्तकाशी से दो, फाटा से चार और सिरसी से दो ऑपरेटरों को सेवा संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकतरफा किराया भी निर्धारित किया गया है।
यह किराया किया तय
- गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए प्रति यात्री 6,077 रुपये
- फाटा से से केदारनाथ के लिए प्रति यात्री 4,840 रुपये
- सिरसी से से केदारनाथ के लिए प्रति यात्री 3,043 रुपये
इन दरों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अतिरिक्त देय होगा। साथ ही यह किराया एकतरफ का है।
हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकृत हेली यात्रा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकेगी। बुकिंग के दौरान सुविधा शुल्क भी अलग से लिया जाएगा।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और संचालन के सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
यह पहल चार धाम यात्रा को अधिक व्यवस्थित, समयबद्ध और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।









