Department

Big Breaking:-मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में विश्वविद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा गठित आंगणन को नियोजन विभाग द्वारा संस्तुत धनराशि ₹ 8.62 करोड के सापेक्ष संगत मद में अवशेष एवं उपलब्ध बजट ₹ 1.50 करोड, शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन निर्माण हेतु लागत ₹ 62.64 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में ₹ 5.00 करोड तथा उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर पिथौरागढ़ परिसर में विधि संकाय भवन के निर्माण हेतु नियोजन विभाग द्वारा संस्तुत धनराशि ₹17.48 करोड के सापेक्ष संगत मद में अवशेष एवं उपलब्ध बजट ₹ 3.13 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र रायपुर के विकासखण्ड रायपुर में कालंगा नहर (कि०मी० 4.00 से 5.900 कि०मी० के मध्य दुनाली के पास) खुली नहर पर कवरिंग कार्य हेतु प्रथम किश्त में ₹ 42.18 लाख,

जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अर्न्तगत्त राज्य मार्ग-70 सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग का 1.5 लेन में उच्चीकरण किये जाने हेतु ₹ 34.44 करोड तथा जनपद एवं विकासखण्ड चम्पावत के ग्राम नीड से नैनी ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण नई ग्रामीण सड़क योजना के विस्तृत आगणन की धनराशि ₹ 6.58 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अतिथि गृह, उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली के विद्युत अनुरक्षण/मरम्मत सम्बन्धी कार्यों हेतु ₹ 2.73 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top