Big Breaking:-ऊंची ढलान से फिसली बाइक, उत्तराखंड के पूर्व दर्जा मंत्री के बेटे की मौत

रुद्रपुर में पूर्व दर्जा मंत्री प्रेम सिंह के बेटे महेंद्र सिंह की बाइक फिसलने से मृत्यु हो गई। घर लौटते समय ढलान पर बाइक फिसलने से वह सिंचाई गूल में गिर गए। रातभर शरीर पर बाइक पड़ी रहने और अत्यधिक ठंड लगने से उनकी मृत्यु की आशंका है।

सुबह ग्रामीणों ने शव देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खतरनाक लिंक रोड पर सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल उठे हैं।

रुद्रपुर। बीती देर शाम कम से घर लौट रहे पूर्व दर्जा मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह की बाइक फिसलने से मृत्यु हो गई। हादसे की वजह घर के पास ऊंची ढलान से बाइक फिसलना बताया गया।

घटना की जानकारी स्वजनों को मंगलवार भोर में हुई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी डीएस बिष्ट ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

स्वजन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय महेंद्र सिंह शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता था। वह खेती किसानी का कार्य करता था। सोमवार दोपहर वह अपने ससुराल गांव हजीरा,

बाजपुर बच्चों को लेने गया था। शाम छह बजे घर कोपा लाल सिंह में बच्चों को छोड़कर उसके कुछ देर बाद कालोनी नंबर दो वार्ड छह में एक मित्र के यहां बर्थडे पार्टी की बात कहकर बाइक से चला गया।

रात दस बजे तक जब वो घर नहीं पहुंचा तो चिंतित पत्नी ने फोन किया,लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आया। दो-तीन प्रयास के बाद यह मानकर कि वह बाद में आ जाएगा,स्वजन सो गए।

मंगलवार भोर में कोपा बसंता और कोपा लाल सिंह को कनेक्ट करने वाली लिंक रोड की ढलान के नीचे स्थानीय ग्रामीणों को सिंचाई गूल में बाइक के नीचे शव होने की जानकारी मिली। जैसे ही सूचना महेंद्र के घर पहुंची,पिता प्रेम सिंह ने शव की शिनाख्त महेंद्र के रूप में की।

ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ के बीच चौकी प्रभारी डीएस बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और स्वजनों से आवश्यक जानकारी हासिल की। बाद में पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को विच्छेदन के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

चौकी प्रभारी डीएस बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गूल में फंसने और ऊपर बाइक पड़ी रहने से महेंद्र हिल-डुल नहीं सका। रात भर इसी स्थिति में रहने और ठंड के प्रभाव से मृत्यु की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

खतरनाक है लिंक रोड का दो सौ मीटर खंड

नगर पंचायत गूलरभोज और कोपा ग्राम पंचायत को विभाजित करने वाला दो सौ मीटर खंड के दक्षिण भाग में करीब दस फीट गहरी खाई है,जहां पक्की सिंचाई गूल भी है।

रोड की इस दिशा पर कोई भी पैरफिट नहीं होने से हमेशा ही दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है‌। कोपा ग्राम सभा के पूर्व उपप्रधान नैन सिंह ने सोमवार को महेंद्र की मृत्यु की यही वजह बताते हुए संबंधित निकाय पर कार्रवाई की मांग की है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें