उत्तराखण्ड

Big Breaking:-भाजपा प्रत्याशी बनाएंगे नया रिकॉर्ड : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,

भाजपा प्रत्याशी बनाएंगे नया रिकॉर्ड : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,

देहरादून, 28 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत द्वितीय चरण के मतदान दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास के जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उनका सीधा प्रभाव इस पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी इस बार रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की दमदार जीत हो रही है।

मंत्री जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए जो योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, उससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। यही विश्वास इस पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आधार बनेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top