Department

Big Breaking:-भाजपा विधायक विनोद चमोली की देहरादून के नवनियुक्त DM को नसीहत कही ये बात

देहरादून

विधायक की जिलाधिकारी को नसीहत

देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल इन दिनों एक्टिव मोड में है।

जिलाधिकारी ने कोरोनेशन अस्पताल, नगर निगम के साथ ही अन्य विभागों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी ने नगर निगम में ऑटोमेटिक पार्किंग को लेकर भी बात कही है।

जिसको लेकर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने जिलाधिकारी को नसीहत दे डाली। विनोद चमोली ने कहा कि नगर निगम एक हेरिटेज बिल्डिंग है ऐसे में नगर निगम को लेकर जो भी फैसला लिया जाता है वह नगर निगम बोर्ड के द्वारा लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि उनके सामने भी इस तरह की बात आई थी लेकिन तब उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की नगर निगम का स्वरूप ना बिगड़े।

विनोद चमोली ने जिलाधिकारी को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार ने जिस कार्य के लिए उन्हें भेजा है वह वही कार्य करें। नगर निगम के बारे में फैसला लेने के लिए बोर्ड है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top