Department

Big Breaking:-रानीबाग बिजलीघर में ब्लास्ट, शीशमहल से भुजियाघाट तक आपूर्ति ठप

हल्द्वानी के रानीबाग बिजलीघर में ब्रेकर में ब्लास्ट होने से रविवार को बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। शीशमहल समेत कई इलाकों की सप्लाई घंटों ठप रही, जिससे करीब 20 हजार आबादी प्रभावित हुई।

हल्द्वानी के रानीबाग बिजलीघर के शीशमहल फीडर के ब्रेकर में ब्लास्ट हो गया। इससे करीब 20 हजार की आबादी को छह घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। ।

रविवार दोपहर एक बजे आए फॉल्ट के कारण शीशमहल, गायत्रीनगर, भुजियाघाट फीडर की सप्लाई ठप हो गई। यूपीसीएल ने जीआईएस काठगोदाम और गौलापार की लाइन से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की।

ऊर्जा निगम के एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि बिजलीघर में फॉल्ट से पहले गायत्रीनगर फीडर से जुड़े गांवों में फॉल्ट हुआ था। उसे ठीक किया ही था कि बिजलीघर में फॉल्ट हो गया। इस वजह से आपूर्ति बहाल करने में समय लगा।

बाघ की दहशत के बीच देर शाम तक बिजली गुल

हल्द्वानी के काठगोदाम में जंगल से सटे इलाकों में बाघ की दहशत के बीच देर शाम तक बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। रानीबाग बिजलीघर में फॉल्ट के चलते मल्ला ब्यूरा, सोनकोट, आदर्श कॉलोनी, हीरागढ़ दिलीप सिंह मल्ला आदि क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से गुल हुई बिजली शाम सात बजे बहाल हुई। इसके बावजूद बिजली की आंखमिचौली जारी रही। ये इलाके फतेहपुर रेंज के अंतर्गत आते हैं। यहां अक्सर वन्यजीवों का मूवमेंट बना रहता है।

विद्युत तार टूटा, आपूर्ति ठप

कमलुवागांजा के मुखानी फीडर का विद्युत तार रविवार को टूट गया। इससे पीलीकोठी परमानंद विहार की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह नौ बजे से लेकर 10 बजे तक बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि बिजलीघर से इस इलाके की दूरी होने के कारण लोड बढ़ने पर तार टूटा था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top