
ब्लागर ज्योति अधिकारी ने पौड़ी के डोभ श्रीकोट गांव में अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी से मुलाकात की। उन्होंने अंकिता के स्वजनों को इंटरनेट मीडिया से मिली सहयोग राशि से आर्थिक मदद भी दी। ज्योति ने अंकिता के माता-पिता की तहरीर पर सीबीआई जांच दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अंकिता की मां की तबीयत खराब है और परिवार चार साल से न्याय का इंतजार कर रहा है।
पौड़ी। ब्लागर ज्योति अधिकारी शुक्रवार को अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची। यहां उन्होंने अंकिता के स्वजन से मुलाकात की।
कहा कि इससे पूर्व ही अंकिता के स्वजन से मुलाकात करना चाहती थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह अंकिता के स्वजनों से मुलाकात नहीं कर पाई। उन्होंने सीबीआइ का मुकदमा अंकिता के माता-पिता की तहरीर पर दर्ज किए जाने की मांग की।
गांव में उन्होंने अंकिता की मां सोनी देवी से मुलाकात की। कहा कि अंकिता की मां की तबीयत बहुत खराब चल रही है। उन्होंने अंकिता के स्वजन को आर्थिक मदद भी की। कहा कि इंटरनेट मीडिया पर लोगों द्वारा दिए गए सहयोग से जमा की हुई धनराशि स्वजन को दी गई है।
आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की आवाज उठाने पर उन्हें छह दिन जेल भेजा गया। कहा कि अंकिता के स्वजन चार साल से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उसके स्वजन की हरसंभव मदद की जाएगी।








