Department

Big Breaking:-औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप पर मौसम की मार, बर्फ पिघलने से तैयार किया गया प्लान-बी

औली में 12 फरवरी से प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप पर बर्फ पिघलने का खतरा मंडरा रहा है। नंदा देवी स्लोप पर तेजी से बर्फ कम होने के कारण आयोजकों ने ‘प्लान-बी’ तैयार किया है। इसके तहत, यदि बर्फबारी नहीं हुई,

तो खेल 10 नंबर टावर के पुराने स्लोप या गौरसों में आयोजित किए जा सकते हैं। 13 राज्यों की टीमों ने इस विकल्प पर सहमति जताई है। मुख्यमंत्री भी 13 फरवरी को उद्घाटन के लिए आमंत्रित हैं।

गोपेश्वर। औली में 12 फरवरी से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन नंदा देवी स्लोप पर तेजी से पिघल रही बर्फ चिंता का कारण बनी हुई है।

ऐसे में विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की तकनीकी समिति के निरीक्षण के बाद प्लान-बी तैयार किया गया है।

इसके तहत यदि इसी तरह बर्फ पिघलती रही तो खेलों का आयोजन 10 नंबर टावर के पास पुराने स्लोप के अलावा गौरसों में भी कराया जा सकता है।

इसके लिए आयोजक, टीम कोच व प्रबंधक के साथ आनलाइन बैठक में सहमति ले ली गई है।

नेशनल स्की कोच अजय भट्ट, आइटीबीपी के कोच नानक चंद्र व बिजेंद्र चौहान समेत देश के 13 राज्यों और आइटीबीपी, सेना व सीआरपीएफ की स्कीइंग टीमों के कोच व प्रबंधकों की बैठक में नंदा देवी स्कीइंग स्लोप की स्थिति पर विचार हुआ।

बताया गया कि औली में बर्फ पिघलने का क्रम जारी है। ऐसे में अगर आयोजन से पूर्व बर्फबारी नहीं हुई और नंदा देवी स्लोप में बर्फ की कमी महसूस की गई तो खेलों का आयोजन 10 नंबर टावर के पास पुराने स्कीइंग स्लोप पर कराया जा सकता है।

इसके अलावा औली से तीन किमी दूर गौरसों के स्कीइंग स्लोप को भी विकल्प के रूप में रखा गया है।

गौरसों स्की स्लोप में पहले भी नेशनल गेम्स आयोजित कराए जा चुके हैं। नेशनल स्की कोच अजय भट्ट ने बताया कि गौरसों में खेलों के आयोजन को लेकर सभी टीमें उत्साहित हैं।

गौरसों में आवश्यकता से ज्यादा बर्फ है। यहां स्लोप को स्की खेलों के लिए विकसित करने का भी यह एक मौका भी हो सकता है। हालांकि, अभी नंदा देवी स्लोप और 10 नंबर टावर के पास खेलों के लिए पर्याप्त बर्फ है।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

औली कार्निवल व नेशनल स्की चैपिंयनशिप के उद्घाटन के लिए पर्यटन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को न्योता दिया गया है। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।

वहीं, पर्यटन विभाग की ओर से होटल एसोसिएशन व ज्योतिर्मठ के पदाधिकारियों की बैठक तहसील में रखी गई है। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि औली में आयोजित गेम्स को लेकर होटल एसोसिएशन की राय लेकर मेहमानों के ठहराने आदि के व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top