Big Breaking:-हरिद्वार जिले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, खून से लाल हुई गलियां, 3 लोग घायल, एक ही हालत नाजुक

हरिद्वार जिले के मंगलौर के घोसीपुरा गांव में पुरानी चुनावी रंजिश के चले धारदार हथियार, पुलिस ने सरकारी गाड़ी से तड़पते घायलों को पहुंचाया अस्पताल

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां चुनावी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और गांव की गलियां खून से लाल हो गईं. इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई. हालांकि, इसी बीच हरिद्वार पुलिस का वो चेहरा भी सामने आया, जिसे देख कर आज हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है.

घोसीपुरा गांव में पुरानी चुनावी रंजिश के चले धारदार हथियार: दरअसल, पूरा मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव का है. जहां पर पुरानी चुनावी रंजिश दो पक्षों के बीच आग की अंगारों की तरह धधक उठी. देखते ही देखते दोनों पक्षों में धारदार हथियार चलने लगे और एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया.

खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के तीन लोग घायल: बताया जा है कि इस खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के तीन लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए, जिनमें से दो की हालत इतनी नाजुक थी कि हर पल भारी पड़ रहा था. हर तरफ गांव में दहशत का माहौल था.

इसी बीच जैसे ही सूचना पुलिस तक पहुंची तो तत्काल मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह और एसएसआई रफत अली बिना देरी किए मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद पुलिस ने सिर्फ कानून का डंडा नहीं चलाया, बल्कि ‘मित्र पुलिस’ का असली फर्ज भी निभाया.

सरकारी गाड़ी में डालकर अस्पताल दौड़ी पुलिस: पुलिस ने एंबुलेंस के इंतजार में समय बर्बाद करने के बजाए इन जांबाज अफसरों ने घटना में तड़पते हुए घायलों को खुद उठाकर अपनी सरकारी गाड़ी में डाला और सीधे उन्हें उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी.

एक की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर: हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन घायलों में से एक की हालत को नाजुक मानते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल, गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस की लोग कर रहे तारीफ: शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन आज पूरे इलाके में चर्चा सिर्फ इस बात की है कि अगर पुलिस समय पर न पहुंचती और घायलों को अपनी गाड़ी में न ले जाती तो शायद परिणाम और भी दुखद हो सकते थे.

इसी के चलते ग्रामीण आज मंगलौर पुलिस की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं. वहीं, इस घटना ने साबित कर दिया है कि पुलिस की वर्दी के भीतर एक संवेदनशील दिल भी धड़कता है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है.

इस मारपीट में एक ही पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं. घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है. पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर दी जा रही है. तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.“- अमरजीत सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, मंगलौर

Ad Ad

सम्बंधित खबरें