उत्तराखण्ड

Big Breaking:-कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण


कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण

गैरसैंण/देहरादून, 15 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और सेवा भावना को दृढ़ करने का अवसर है, जो हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और वातावरण देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो गया।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top