Department

Big Breaking:-भाजपा मसूरी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा मसूरी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी, 16 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कुठालगेट स्थित स्वामी रामतीर्थ मिशन आश्रम में आयोजित भाजपा मसूरी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन से होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी पदाधिकारी केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें।

उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और शक्ति केंद्र संयोजकों को सक्रिय होकर कार्य करने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर बैठक में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल प्रभारी ज्योति कोटिया, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान,

वंदना बिष्ट सहित मसूरी मंडल के शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष बीएलए-2 सहित जनप्रतिनिधि और बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान और किरण मन्युड़ी ने संयुक्त रूप से किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top