Big Breaking:-शौर्य सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

शौर्य सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 31 मार्च, सुबे के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री ने 09 अप्रैल को खटीमा में प्रस्तावित सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में वर्चुअल बैठक को सम्बोधित किया।

विदित हो कि पूर्व सैनिक सुबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की स्मृति में 09 अप्रैल को शौर्य सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गलेन्ट्री अवार्डी सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में पॉच हजार से अधिक पूर्व सैनिक, शहीद आश्रितों एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

बैठक में कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह सहित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारीगण, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधिगण तथा आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Ad Ad

सम्बंधित खबरें