उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रुड़की में सड़क हादसा, पीरपुरा अंडरपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

मंगलौर (रुड़की) के पीरपुरा अंडरपास के पास देर रात एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

मंगलौर (रुड़की)। पीरपुरा अंडरपास के निकट एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीनों युवक एक बाइक पर ही सवार थे। घटना देर रात की है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है

मंगलवार देर रात एक ट्रक अब्दुल कलाम चौक होते हुए हरिद्वार जा रहा था। पीरपुरा अंडर पास में घुसते ही ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में अयान (16) मोहम्मद रकीब (17) की मौत हो गई। जबकि मोहम्मद साकिब (16) गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक सवार तीनों युवक जबरदस्तपुर कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top