उत्तराखण्ड

Big Breaking:-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज का लिया आशीर्वाद।

देहरादून, 14 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित उदासीन कृष्ण आश्रम पहुंचकर ब्रज के प्रसिद्ध संत कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंत्री जोशी और स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज के बीच इस दौरान गहन आध्यात्मिक चर्चा हुई। दोनों ने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर संवाद किया तथा मानव कल्याण के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन की महत्ता पर बल दिया।

कैबिनेट मंत्री ने इस मुलाकात को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताया और कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top