Department

Big Breaking:-दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता

दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता

देहरादून 08 फरवरी। सूबे के कृषि, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सोमवार से दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अल्मोड़ा एवं उधमसिंह नगर जनपद का भ्रमण करेंगे।

काबीना मंत्री दौरे के प्रथम दिवस अल्मोड़ा में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर मीडिया से संवाद करेंगे तथा इसके उपरांत वे रुद्रपुर पहुंचकर कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

मंगलवार को काशीपुर में विकसित भारत जीरामजी की कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे और इसी विषय पर पत्रकार वार्ता भी करेंगे। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने दी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top