उत्तराखण्ड

Big Breaking:-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार

बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार


देहरादून। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने मेरठ से हिरासत में लिया है।

गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की ओर से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।


गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। सूत्रों के मुताबिक अब पुलिस ने गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि आज दोपहर एक बजे एसआईटी पूरे मामले का खुलासा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने की संभावना है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top