Department

Big Breaking:-ग्राहक बनकर ठेके में शराब खरीदने पहुंचे देहरादून DM, ओवर रेटिंग की शिकायत पाई गई सही, काटा चालान

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में शराब की दुकानों अपर जिलाधिकारी उप जिला अधिकारियों द्वारा एक साथ छापेमारी की गई। जिलाधिकारी ने ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान पर खुद छापेमारी की जिसमे ओवर रेटिंग सहित अनियमिताएं पाई गई।

डीएम खुद वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे। लंबे समय से ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही थी। जिलाधिकारी ने स्वयं खरीददार बनकर लाइन में लगकर शराब की बोतल खरीदी। सेल्स मैन ने डीएम को 660 की बोतल, 700 रुपए में दी सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति काफी बदतमीजी भरा रहा।

डीएम ने तत्काल ठेके का चालान कर दिया। बुधवार को डीएम अचानक राजपुर रोड पर शराब ठेकों के बाहर लाइन पर लगे। उन्होंने ओवर रेटिंग के बारे में जानकारी जुटाई। इसके अलावा भी डीएम ने कई अन्य दुकानों में छापेमारी की, जहां ओवररेटिंग व अन्य अनियमितताएं सामने आई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर की छापेमारी, सभी दुकानों में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाई गई जिन पर कार्रवाई की जा रही है

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top