Department

Big Breaking:-गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा परिवहन निगम, अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

पिछले महीनों में अधिक बारिश, आपदा, मार्ग बंद होने व अन्य कारणों से निगम की बस संचालन नहीं हो पाया। इस कारण  परिवहन निगम में वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब हो गई। कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है।

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। निगम प्रबंधन का कहना है कि सब मिलकर काम करेंगे तो ही वेतन देने जैसे हालात बन सकेंगे।

निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने मंगलवार को सभी मंडलीय प्रबंधकों व अधिकारियों को पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीनों में अधिक बारिश, आपदा, मार्ग बंद होने व अन्य कारणों से निगम की बस संचालन नहीं हो पाया।

इस कारण वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब हो गई। कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। मार्च व इसके बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देयकों का भुगतान भी लटका हुआ है।

अब पीक सीजन शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली पर रोडवेज बस स्टेशनों व मार्गों पर अत्यधिक संख्या में यात्री मिलने की संभावना है। जिससे निगम की आय भी बढ़ जाएगी।

लिहाजा, तय किया गया है कि अपरिहार्य कारणों को छोड़कर निगम के किसी भी अधिकारी, उपाधिकारी, कार्मिक का अवकाश स्वीकृत न किया जाएगा। सभी अपना पूर्ण योगदान देंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top