उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंडा के पास एक कार भागीरथी नदी में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और शव को निकालने का प्रयास जारी है।
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंडा के निकट रूणबासा में एक कार भागीरथी नदी में जा गिरी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की ओर से शव को खाई से निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद शव को पंचनामा एवं पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ भेजा जायेगा। हादसे के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है।



