Department

Big Breaking:-देहरादून में फर्जी जाति व निवास प्रमाणपत्रों से लिया एमबीबीएस में दाखिला, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

डोईवाला तहसील में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्रों के ज़रिए एमबीबीएस में दाखिला लेने का मामला सामने आया है।

डोईवाला (देहरादून)। डोईवाला तहसील में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है।

इस मामले में राजस्व उपनिरीक्षक की शिकायत पर फतेहपुर टांडा निवासी दो भाइयों अभिनव शर्मा और हर्षित शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि अभिनव शर्मा ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर श्री गुरुरामराय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस में एमबीबीएस में दाखिला भी ले लिया था।

राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दोनों भाइयों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अनुसूचित जाति व निवास प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

जांच में पता चला कि इन प्रमाणपत्रों के लिए गए विद्युत बिल, नगर निगम का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी एडिट कर बनाए गए थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपित अभिनव का एमबीबीएस में दाखिला निरस्त कर दिया गया है।

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

सहसपुर कोतवाली की पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सहसपुर में छह मई को पीड़िता के स्वजन की ओर से तहरीर दी गई थी।

स्वजन ने पुलिस को बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को नबावगढ़ विकासनगर निवासी फैजान अपहरण कर अपने साथ ले गया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और डरा धमकाकर रोड पर छोड़कर भाग गया।

इस आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल प्रदीप रावत ने विवेचना थाना सेलाकुई की महिला दारोगा शशि राणा को सौंपी।

इस बीच पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपित फैजान को गुरुवार रात धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top