Department

Big Breaking:-CBI ने वन विभाग के अफसरों के खिलाफ अभियोजन चलाने की मांगी अनुमति

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज में हुए अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई ने वन विभाग के अफसरों के खिलाफ अभियोजन चलाने की शासन से अनुमति मांगी है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में यह पूरा प्रकरण अवैध रूप से पेड़ काटे जाने और अवैध निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि बिना स्वीकृति के ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कई निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए।

यही नहीं जितने पेड़ों के लिए अनुमति मिली थी, उससे कहीं ज्यादा पेड़ भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में काट दिए गए। यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है।

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत और डीएफओ के फैसलों पर हैरानी जताई थी। अब प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि परीक्षण कराया जा रहा है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top