Nainital

Big Breaking:-मुख्यमंत्री धामी, चाय पर चर्चा कर सरकार के कार्यों का लिया फीडबैक

अल्मोड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद

अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार प्रातःकाल भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा की और “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को लेकर सीधे आम नागरिकों से फीडबैक लिया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार का आभार जताया और इसे जनता व शासन के बीच भरोसा मजबूत करने वाला कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान सरकार और आमजन के बीच संवाद, सहभागिता और विश्वास को सशक्त कर रहा है।

इस पहल के माध्यम से सरकार सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है तथा उनके त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी मुलाकात कर उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली।

पर्यटकों से मिले सकारात्मक फीडबैक को उन्होंने प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए उत्साहवर्धक बताया और कहा कि ऐसे अनुभव सरकार को जनहित में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा देते हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top