
पौड़ी के सेंट थामस स्कूल के कक्षा दो के छात्र अर्हत बमराड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर पौड़ी का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शार्ट्स/रील्स श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता जनवरी 2026 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित उपयोग पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। अर्हत ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के सेंट थामस स्कूल में कक्षा दो के छात्र अर्हत बमराड़ा ने राष्ट्रीय फलक पर पौड़ी का नाम रोशन किया है।
भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अर्हत ने शार्ट्स/रील्स श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
भारत सरकार ने यह प्रतियोगिता जनवरी 2026 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) के सुरक्षित उपयोग विषय पर आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, जिम्मेदार और सजग व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।
सेंट थामस स्कूल के छात्र अर्हत ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। छात्र के पिता डा. अतुल बमराड़ा ने बताया कि अर्हत ने अपनी रचनात्मक सोच, तकनीकी समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिये डिजिटल सुरक्षा का संदेश बेहद सरल और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
उसकी तैयार की गई शार्ट वीडियो/रील में एआइ के सुरक्षित उपयोग, आनलाइन सावधानियों और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को प्रभावी तरीके से दर्शाया गया, जिसने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया।
अर्हत की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








