Department

Big Breaking:-बेरीनाग में सड़क पर निकले सीएम धामी, चखा गरमा गरम जलेबी का स्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरीनाग बाजार का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और जलेबी का स्वाद लिया। उन्होंने जनता की समस्याओं और सुझावों को सुना, साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बेरीनाग। अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरीनाग बाजार में स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद स्थापित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार से गुजरते हुए स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर रुककर जलेबी का स्वाद लिया तथा वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

जनता से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री के अचानक स्थानीय बाजार में पहुंचने से आमजन एवं व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जनता से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, स्थानीय व्यंजन एवं पारंपरिक बाजार हमारी पहचान हैं और इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

बाजार में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज चौकोड़ी पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों स्वागत किया गया।

इस अवसर विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस विभाग द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। पुलिस टुकड़ी द्वारा दी गई सलामी के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल की सुपुत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल के वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top