उत्तराखण्ड

Big Breaking:-सीएम धामी ने जनता की मांग को किया पूरा गैरसैण तक बस सेवा संचालन हुआ शुरू

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मेहलचौरी/माईथान भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की गनाई बस सेवा को गैरसैण तक संचालित करने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सचिव, परिवहन को इसके निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा टनकपुर-गनाई बस सेवा गैरसैण तक संचालित कर दी गई है।

महाप्रबन्धक (संचालन) सीपी कपूर ने अवगत कराया कि यह बस सेवा टनकपुर से समय प्रातः 06.00 बजे प्रस्थान करती है व गैरसैण समय लगभग 19.30 बजे पहुँचती है। गैरसैण से उक्त बस सेवा प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान कर रही है और टनकपुर समय लगभग 18.00 बजे पहुँचती है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top