Department

Big Breaking:-सीएम धामी निरीक्षण पर केसरवाला मालदेवता पहुंचे


देहरादून: केसरवाला, मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


देहरादून, 16 सितम्बर:


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के केसरवाला और मालदेवता क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक आपदा प्रभावित परिवार के साथ है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनी और भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top