Department

Big Breaking:-नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, छात्रों और कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात

नैनीताल के वीरभट्टी में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।

स्कूली छात्रों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। कार्यक्रम विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया।

• सीएम ने छात्रों को दिलाई गंगा स्वच्छ्ता शपथ

• छात्रों को नमामि गंगे अभियान को लेकर गंगा स्वच्छ्ता की दिलाई शपथ

नैनीताल। शहर के समीपवर्ती वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को नमामि गंगे अभियान को लेकर गंगा स्वच्छ्ता की शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूली छात्रों और कार्यकर्ताओं ने सीएम के साथ पीएम के मन की बात सुनी। फिलहाल कार्यक्रम जारी है।

बता दें कि रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर शिरकत की।

तय समय पर पहुंचे सीएम का विद्यालय प्रबंधन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद सीएम ने विद्यालय छात्रों को नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। जिसके बाद छात्रों और कार्यकर्ताओं ने सीएम के साथ पीएम के मन की बात सुनी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top