Department

Big Breaking:-सीएम धामी दो दिवसीय काशीपुर दौरे पर रहेंगे , इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय काशीपुर दौरे पर रहने वाले है। आज से उनका ये दौरा शुरू होने वाला है। उनका कार्यक्रम 8 और 9 सितंबर को निर्धारित है। इस दौरान वो सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का दो दिवसीय काशीपुर दौरा आज से शुरू होने वाला है। 8 सितम्बर की शाम सीएम धामी स्टेडियम हेलीपैड पर पहुंचेंगे। जिसके बाद वो होटल अन्नया रेजीडेंसी में प्रमुखजनों से भेंट और विचार-विमर्श करेंगे।


अगले दिन 9 सितम्बर की सुबह सीएम धामी ननकाना साहिब गुरुद्वारे (Gurudwara Shri Nankana Sahib) में नगर कीर्तन में शामिल होंगे। ऐसेे में वोगुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद भी लेंगे।

धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वो आर्मी हेलीपैड से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top