Department

Big Breaking:-केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे होगा कंपनियों का चयन, यूकाडा जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया

केदारनाथ हेली सेवा के लिए हर साल टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया था, जो 2025 में पूरा हो गया है। अब ये टेंडर नए सिरे से होंगे।

आगामी चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से एविएशन कंपनियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पिछले तीन साल से हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों के साथ अनुबंध पूरा हो चुका है।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए हर साल टेंडर प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया था, जो 2025 में पूरा हो गया है। पिछले वर्ष तक गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से पवन हंस,

आर्यन, थंबी, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, केस्ट्रल व एयरो एयर क्राफ्ट के माध्यम से हेली सेवा संचालित की गई थी। आगामी चारधाम यात्रा अप्रैल व मई माह से शुरू होगी। इससे पहले यूकाडा केदारनाथ हेली सेवा के लिए कंपनियों का चयन का सभी तैयारियां पूरी में जुट गया है।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराया जाएगा। आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से हेली सेवाओं के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी की जाएगी।



Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top