Department

Big Breaking:-आज से कांग्रेस प्रभारी सैलजा का गढ़वाल क्षेत्र का दौरा, बैठक कर चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ऋषिकेश से दाैरा शुरू करेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिले के कार्यकर्ताओं संग बैठक होगी। आठ मई को केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद वापसी में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ फीडबैक लिया जाएगा। प्रभारी केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के दर्शन करने भी जाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि प्रभारी ऋषिकेश से दाैरा शुरू करेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिले के कार्यकर्ताओं संग बैठक होगी। आठ मई को केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद वापसी में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस की बैठक के बाद रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगी।

10 मई में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रात्रि विश्राम श्रीनगर में होगा। 11 मई को प्रभारी चंबा में टिहरी जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगी। बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top