Department

Big Breaking:-राज्य में भारी बारिश और बाढ़ का एलर्ट हुआ जारी

मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज ने उत्तराखंड के आठ राज्यों में तेज बारिश के साथ ही बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

कहा गया है कि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह पांच बजे तक बाढ़ की आशंका है।

जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को चेतावनी भेजते हुए सचेत रहने के लिए कहा है।


चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट


मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी वर्षा के साथ ही तेज दौर की हवाएं चलने के आसार हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा।

वहीं, बुधवार को भी दून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top