Big Breaking:-कार्बेट पार्क आज से ‘डिजिटल ब्रेक’, अब होगा सिर्फ रियल रोमांच; पर्यटकों को बस DSLR की परमिशन

कार्बेट पार्क में आज से सफारी के दौरान मोबाइल फोन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब पर्यटक, चालक और गाइड जंगल में मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

हालांकि, पर्यटक डीएसएलआर कैमरे ले जा सकेंगे। डे सफारी के लिए मोबाइल गेट पर बने लॉकर में रखे जाएंगे, जबकि नाइट स्टे के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

रामनगर। कार्बेट पार्क में सफारी में मोबाइल आज से प्रतिबंधित हो गए हैं। अब पर्यटक, चालक व गाइड जंगल में जिप्सी सफारी के दौरान मोबाइल से वन्य जीवों व नैसर्गिक सौंदर्य की फ़ोटो नहीं ले सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सभी नेशनल पार्क में सफारी में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश किया था। इसके अनुपालन में कार्बेट ने गुरुवार सुबह से सफारी में मोबाइल पर रोक लगा दी है।

कार्बेट के पार्क वार्डन अमित गवास्कोटी ने बताया कि जो पर्यटक डे सफारी के लिए जाएंगे, उनके मोबाइल को रखने के लिए गेट में लाकर बनाए गए हैं। इन लाकर में गाइड अपना, जिप्सी चालक व पर्यटकों के मोबाइल रखकर चाभी ले जाएंगे। जंगल से बाहर आकर लॉक खोलकर मोबाइल ले जाएंगे।

जबकि नाइट स्टे के लिए जाने वाले जिप्सी चालक, गाइड व पर्यटकों के मोबाइल गेट पर ही बाक्स में लाक करके जिप्सी में रख दिया जाएगा। जबकि चाभी पर ही रहेगी।

वन विश्राम गृह में पहुंचने पर वहां मौजूद वनकर्मी दूसरी चाभी से बाक्स को खोलकर चालक, गाइड व पर्यटकों के मोबाइल निकालकर दे देगा। पर्यटक वन विश्राम गृह में मोबाइल का उपयोग करेंगे। जबकि सफारी में जाने पर मोबाइल वन विश्राम गृह में ही रखकर जाएंगे।

विनः विश्राम गृह से बाहर आते समय फिर से वनकर्मी मोबाइल को बाक्स में लाक कर देंगे। बाहर गेट में दूसरी चाभी से बाक्स से मोबाइल निकालकर वनकर्मी वापस कर देंगे। पर्यटक सफारी में केवल कैमरा अपने साथ ले जा सकते हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें