Nainital

Big Breaking:-कार में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए ट्रैक्सी ड्राइवर की मौत, नोएडा से नैनीताल लाए थे पर्यटक

नोएडा से पर्यटकों को नैनीताल लाए एक टैक्सी चालक मनीष गंधार की वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाने से दम घुटने से मौत हो गई। वह सूखाताल पार्किंग में गाड़ी में सो रहा था।

सुबह बेसुध पाए जाने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नैनीताल। नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचे चालक की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। चालक वाहन के भीतर सुबह बेसुध अवस्था में कंबल ओढ़े हुए मिला। जिसके मुंह से छाग निकल रहा था।

मृतक की पहचान सिरोहा यमुनापार मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी मनीष गंधार के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचित कर पंचनामे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया था चालक


जानकारी के मुताबिक मनीष गंधार शनिवार को अपने टैक्सी वाहन संख्या यूपी16-जेटी-8565 से नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचा था। रात करीब नौ बजे सूखाताल पार्किंग में वाहन पार्क कर भीतर कोयले जली अंगीठी रखकर वह कंबल ओढ़कर सो गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक भी जब वह नहीं उठा तो पार्किंगकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

नोएडा से पर्यटकों को लेकर पहुंचा था नैनीताल

सूचना पर कोतवाल हेम चंद्र पंत कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन को काफी हिलाडुला कर चालक को उठाने का प्रयास किया।

जब भीतर से कोई हरकत नहीं हुई तो शीशा तोड़कर बेसुध पड़े चालक को बाहर निकाला। बीडी पांडे अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कोतवाल ने बताया कि चालक के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। जिनके पहुंचने के बाद पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि चालक के मुंह से छाग निकल रहा था।

प्रथम दृष्टियां लग रहा है कि अंगीठी की गैस लगने से चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के स्पष्ट कारण पता लग पाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top