Department

Big Breaking:-हेली सेवा को लेकर साइबर ठगों पर शिकंजा, 265 फर्जी लिंक और सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक

पुलिस की साइबर फ्रॉड कॉम्बैट फोर्स ने जांच में 111 फेसबुक पेज चिन्हित किए, जिनमें से 106 पेज हटाए जा चुके हैं। इसके अलावा 16 इंस्टाग्राम अकाउंट भी संदिग्ध पाए गए, जिन पर कार्रवाई पुलिस जारी है।

केदारनाथ यात्रा से पहले साइबर ठगों की सक्रियता पर पुलिस ने लगाम लगाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंक खातों को ब्लॉक किया है। हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर सक्रिय साइबर ठगों पर पुलिस ने अब तक 265 फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर को ब्लॉक कराया है।

पुलिस की साइबर फ्रॉड कॉम्बैट फोर्स ने जांच में 111 फेसबुक पेज चिन्हित किए, जिनमें से 106 पेज हटाए जा चुके हैं। इसके अलावा 16 इंस्टाग्राम अकाउंट भी संदिग्ध पाए गए, जिन पर कार्रवाई पुलिस जारी है।

मोबाइल नंबरों के जरिए ठगी करने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई करते हुए 110 नंबर चिन्हित किए गए हैं। उनमें से 55 नंबर ब्लॉक कर दिए गए हैं। वित्तीय लेनदेन पर नजर रखते हुए छह बैंक खातों की जांच की गई, जिनमें से एक खाते को  फ्रीज किया गया है।

वहीं, हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा करने वाली 22 संदिग्ध वेबसाइट्स की रिपोर्ट डोमेन रजिस्ट्रार को भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें। किसी भी लिंक, सोशल मीडिया विज्ञापन या व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा न करें। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top