Department

Big Breaking:-मसूरी के होटल सेवॉय में होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी, कई क्रिकेट सितारों के पहुंचने की उम्मीद

क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के होटल सेवॉय में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

मसूरी। Kuldeep Yadav Wedding क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल सेवॉय में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। टी20 विश्व कप से पहले कुलदीप ने वंशिका के साथ सगाई की थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होटल सेवॉय के 13 और 14 मार्च के लिए सभी रूम बुक किये गये हैं। 15 मार्च को वे वापस चले जाएंगे। 

वहीं, मेहमानों के लिए मसूरी स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में भी कमरे बुक हैं। शादी समारोह में ICC के चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्य कुमार यादव सहित भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के आने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ एक होटल में होगा। उसमें भी क्रिकेटर, राजनेता, बालीवुड और बीसीसीआइ से जुड़े लोग आ सकते हैं।

बचपन की दोस्त है वंशिका

कानपुर के श्याम नगर निवासी वंशिका एलआइसी में कार्यरत हैं। वंशिका और भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय से दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही है।

समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हाल ही में दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। सगाई समारोह में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें रिंकू सिंह भी मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top