उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, दारोगा घायल

बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी हरियाणा की पुलिस टीम, घायल दारोगा एम्स ऋषिकेश में भर्ती

हरियाणा पुलिस की टीम पर शनिवार को एक बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिसमें जींद जिले से आए दारोगा सुरेंद्र प्रकाश घायल हो गए। घटना हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर हुई, जहां पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जींद जिले से पुलिस टीम एक आरोपी का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी। इससे पहले कि पुलिस उसे दबोच पाती, बदमाश ने अचानक पिस्तौल निकालकर दारोगा सुरेंद्र प्रकाश पर गोली चला दी।

गोली दारोगा की कोहनी में लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल हरिद्वार से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जिस बदमाश की तलाश पुलिस कर रही थी, वह हरियाणा के एक पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी देने के मामले में फरार चल रहा था।

घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने इलाके में सघन कॉम्बिंग शुरू कर दी है और फरार बदमाश की तलाश जारी है। हालांकि, फिलहाल बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top