Department

Big Breaking:-अल्मोड़ा बस हादसे के शोक में राज्य स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित – सीएम

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को हुए बस हादसे के बाद धामी सरकार एक्शन मोड में जर आ रही है घटना के कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल और रामनगर के आरटीओ को सस्पेंड कर दिया।

और इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच गढ़वाल कमिश्नर को सौंप दी,सोमवार को हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में गढ़वाल कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की जिसमें गढ़वाल कमिश्नर दीपक रावत को घटना के संबंध में जांच रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा हादसे से पहले जिन पुलिस चौकियों से होकर बस गुजरी थी उन पर तैनात लापरवाह पुलिस कर्मियों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी,वही इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना इतनी दुखद है कि जो सांस्कृतिक कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस के मौके पर होने थे वह अब नहीं होंगे और राज्य स्थापना दिवस को सादगी के साथ मनाया जाएगा

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top