Department

Big Breaking:-साइबर ठगों ने G pay किया हैक, खाते से उड़ाई 2.19 लाख की रकम; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के गूगल-पे खाते को हैक कर 2.19 लाख रुपये निकाल लिए। इंदिरा कालोनी निवासी दिनेश सिंह का बैंक ऑफ बड़ौदा खाता जी-पे से लिंक था।

13 दिसंबर को जी-पे बंद होने के बाद 16 दिसंबर को उनके खाते से यूपीआइ के जरिये चार ट्रांजेक्शन में यह रकम निकाली गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून : शहर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। चुक्खूवाला क्षेत्र के इंदिरा कालोनी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने गूगल-पे (जी-पे) अकाउंट हैक कर करीब 2.19 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दिनेश सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में बताया कि उनका बैंक आफ बड़ौदा का खाता जी-पे से लिंक है। 13 दिसंबर को अचानक उनका जी-पे काम करना बंद हो गया और मोबाइल पर बार-बार संदेश आने लगे कि तीन बार से अधिक गलत पिन डालने के कारण अकाउंट ब्लाक कर दिया गया है।

इसके बाद 16 दिसंबर की सुबह उन्होंने बैंक मैनेजर से संपर्क किया, जहां शाखा में लिखित आवेदन देने को कहा गया। पीड़ित के अनुसार, सुबह तक खाते में पूरी धनराशि सुरक्षित थी, लेकिन उसी दिन शाम को अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआइ के माध्यम से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल दो लाख 19 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल ली।

दिनेश सिंह का कहना है कि ये सभी लेन-देन उनके द्वारा नहीं किए गए। साइबर थाने से ट्रांसफर हुई शिकायत पर शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top