Department

Big Breaking:-उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में रिजक्ट हुए दीपक ने की कड़ी मेहनत, उसी विभाग में बना SI

पिथौरागढ़ के बड़ौली गांव के दीपक भट्ट ने कई असफलताओं के बावजूद उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक का पद हासिल किया है। उन्हें पहले सेना, एसएससी और पुलिस कांस्टेबल भर्ती में असफलता मिली थी,

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। दीपक ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लगातार प्रयास करने और हौसला न खोने की प्रेरणा दी है, क्योंकि निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित है।

पिथौरागढ़। असफलताओं से हार नहीं मानने वाले ही जीवन में सफल होते हैं। इसे साबित किया है जिला मुख्यालय के नजदीकी बड़ौली गांव के दीपक भट्ट ने। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद की भर्ती में रिजेक्ट हुए दीपक ने कड़ी मेहनत कर उपनिरीक्षक पद पर सफलता प्राप्त की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

दयानंद इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दीपक भट्ट महाविद्यलय से बीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में जुट गये। पहले भारतीय सेना की भर्ती परीक्षा दी, लेकिन असफल रहे। कई भर्तियों में रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने एसएससी की परीक्षा दी। 80 से अधिक अंक लाने के बाद भी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल नहीं हो पाये।

इसके बाद वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में शामिल हुए, लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली। लगातार असफलताओं के बाद भी उन्होंने हौंसला नहीं खोया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की एसआई परीक्षा में शामिल हुए और सफल रहे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे युवाओं को बार-बार असफलता के बाद भी अपने हौंसले टूटने नहीं देने चाहिए। लगातार प्रयास से सफलता तय है। ग्राम प्रधान बड़ौली त्रिलोचन भट्ट समेत समस्त ग्रामीणों ने दीपक के एसआइ बनने पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top