Department

Big Breaking:-देहरादून: स्कूल बस चालक से मारपीट के बाद लैंसीडॉन चौक पर लगा जाम, जज और अधिकारी मार्ग में फंसे

देहरादून के लैंसीडॉन चौक पर शुक्रवार को एक मामूली विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक स्कूल बस चालक से मारपीट की गई।

देहरादून। शहर के व्यस्त लैंसीडॉन चौक पर शुक्रवार को मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें कुछ लोगों ने एक स्कूल बस चालक के साथ हाथापाई कर दी।

शुक्रवार को सड़क के बीचोंबीच हुई इस घटना से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके से गुजर रहे एक जज समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें फंस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top