उत्तराखण्ड

Big Breaking:-देहरादूनः मिलिट्री पुलिस स्टेशन पर साइबर हमला, APK फाइल और पाक से जुड़े संदिग्ध मैसेज भेजे

देहरादून के क्लेमेंटटाउन इलाके में स्थित मिलिट्री पुलिस स्टेशन को हैक करने की कोशिश की गई. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की.

देहरादून:थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत मिलिट्री पुलिस स्टेशन के सिस्टम को हैक करने का प्रयास किया गया है. हैकर्स ने apk फाइल और पाकिस्तान नाम के साथ संदिग्ध मैसेज भेजे हैं.

सेना द्वारा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसके बाद साइबर थाना ने जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए केस क्लेमेंटटाउन थाना को सौंपा है. केस की जांच पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी गई है.

बता दें कि, मुजम्मिल अहमद, डिवीजन प्रोवोस्ट यूनिट क्लेमनटाउन ने शिकायत दर्ज कराई कि मिलिट्री पुलिस स्टेशन (MPCR) को बीती 4 और 5 मई को कुछ संदिग्ध मैसेज मिले. मैसेज में सुरक्षा संबंधी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की गई है. दोनों दिन अलग-अलग नंबरों से मैसेज आए.

पहले दिन पाकिस्तान और भारत का नाम जोड़ते हुए कुछ अधूरा संदेश और एपीके फाइल भेजी गई. दूसरे दिन नई एसओपी और पॉलिसी मई 2025 के नाम से एपीके फाइल भेजी गई. हालांकि, फाइल को डाउनलोड नहीं किया गया.

यदि गलती से भी फाइल डाउनलोड हो जाती तो स्टेशन का सैन्य सिस्टम हैक हो सकता था. सेना ने इसे साइबर हमले का प्रयास मनाते हुए पुलिस को सूचना दी.


सेना की ओर से मिली शिकायत के आधार पर साइबर थाने से मिली रिपोर्ट के बाद अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

साथ ही इस मामले की जांच पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी गई है. पुलिस द्वारा उन मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है, जिनका उपयोग मैसेज भेजने के लिए किया गया है. – प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top