उत्तराखण्ड

Big Breaking:-देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव परिणाम घोषित, सुखविंदर कौर और अभिषेक सिंह विजयी


देहरादून — जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर ने 17 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने 18 मत पाकर जीत अपने नाम की।


निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतगणना पूरी होने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।


सुखविंदर कौर और अभिषेक सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top